False

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Hover effect

True
{latest}

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy Book Go और Book Go 5G लैपटॉप, जानें कीमत और खूबियां - bhaskarhindi.com https://ift.tt/2TzfikJ

दैनिक भास्कर हिंदी Samsung ने लॉन्च किए Galaxy Book Go और Book Go 5G लैपटॉप, जानें कीमत और खूबियां - bhaskarhindi.com Dainik Bhaskar Hindi ...


दैनिक भास्कर हिंदी Samsung ने लॉन्च किए Galaxy Book Go और Book Go 5G लैपटॉप, जानें कीमत और खूबियां - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी Samsung (सैमसंग) ने Galaxy Book (गैलेक्सी बुक) सीरीज का नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप G के साथ ही 5G वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनके नाम क्रमश: Galaxy Book Go (गैलेक्सी बुक गो) और Galaxy Book Go 5G (गैलेक्सी बुक गो 5जी) हैं। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने Galaxy Book सीरीज में तीन नए लैपटॉप Galaxy Book, Galaxy Book Pro और Galaxy Book Pro 360 को लॉन्च किया था। 

बात करें नए Galaxy Book Go की, तो यह लैपटॉप काफी स्लिम और हल्का है। देखने में यह एप्पल के MacBook की तरह नजर आता है। इस लैपटॉप को दो वर्जन वाई-फाई और LTE में बाजार में उतारा है। इस लैपटॉप में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7c प्रोसेसर मिलता है। वहीं Galaxy Book Go 5G लैपटॉप सेकेंड जनरेशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर को सपोर्ट करता है। 

Mi 11 Ultra: लॉन्च के दो माह बाद भी सेल के लिए उपलब्ध नहीं हो सका फोन

कीमत 
Samsung Galaxy Book Go के वाई-फाई ओनली वेरिएंट की शुरुआती कीमत 349 डॉलर (करीब 25,600 रुपए) है। Galaxy Book Go लैपटॉप केवल एक सिल्वर कलर ऑप्शन में आएगा। सैमसंग के अनुसार, यह लैपटॉप इस महीने से कुछ चुनिंदा बाजारों में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और जल्द ही दुनिया भर में उपलब्ध होगा। हालांकि Galaxy Book GO 5G लैपटॉप की कीमत और उपलब्धता की कोई जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई है। 

Samsung Galaxy Book Go: स्पेसिफिकेशन्स 
डिस्प्ले कैमरा
 
Galaxy Book Go लैपटॉप में 14 इंच का TFT फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। य​ह डिस्प्ले 1920x1080 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देगा। यह स्लिम बेजल्स के साथ आता है। इसमें 180 डिग्री फोल्डिंग हिंज का इस्तेमाल किया गया है। लैपटॉप में वीडियो कॉलिंग के लिए एक HD कैमरा दिया गया है। 

प्लेटफार्म/ रैम/ प्रोसेसर/ स्टोरेज
यह लैपटॉप Window 10 Home/Pro पर काम करेगा। इसमें 4GB और 8GB LPDDR4x रैम विकल्प मिलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस लैपटॉप में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7c Gen 2 SoC प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें अड्रेनो GPU सपोर्ट​ दिया गया है। गैलेक्सी बुक गो लैपटॉप में 64GBऔर 128GB eUFS स्टोरेज विकल्प भी है। इसमें दी गई इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

Tecno Pova 2 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें है Helio G85 प्रोसेसर और जंबो बैटरी

बैटरी
पावर बैकअप के लिए Galaxy Book Go लैपटॉप में 42.3Wh बैटरी दी गई है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। 

कनेक्टिविटी
Galaxy Book Go लैपटॉप में LTE, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.1. का सपोर्ट मिलेगा। इसमें एक USB 2.0 टाइप-A पोर्ट, दो USB 3.2 टाइप-C पोर्ट, एक नैनो सिम कार्ड का स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा एक  हेडफोन जैक दिया गया है। Galaxy Book Go लैपटॉप में डॉल्बी एटमॉस, मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी मिलती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Samsung Galaxy Book Go & Book Go 5G launch, know features
.
.
.
Samsung ने लॉन्च किए Galaxy Book Go और Book Go 5G लैपटॉप, जानें कीमत और खूबियां - bhaskarhindi.com

No comments

Give your review in right manner and don't use appropriate words.