False

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Hover effect

True
{latest}

भारत में जल्द लॉन्च होगा Realme X7 Max स्मार्टफोन, कंपनी ने जारी किया टीजर https://ift.tt/346oq2p

दैनिक भास्कर हिंदी भारत में जल्द लॉन्च होगा Realme X7 Max स्मार्टफोन, कंपनी ने जारी किया टीजर डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन न...


दैनिक भास्कर हिंदी भारत में जल्द लॉन्च होगा Realme X7 Max स्मार्टफोन, कंपनी ने जारी किया टीजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme (रियलमी) भारत में जल्द अपना नया हैंडसेट लॉन्च करेगी। यह फोन X7 Max (एक्स7 मैक्स) है, जो लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। रियलमी एक्स 7 मैक्स को रियलमी GT Neo का रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है। बता दें कि पहले इस स्मार्टफोन को 4 मई को लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया।

वहीं अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Realme X7 Max की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा कर दी गई है। यहां एक माइक्रोसाइट लाइव किया गया है, हालांकि इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख की जानकारी अब तक नहीं दी गई है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग पर क्या है रिपोर्ट और साथ ही जानते हैं संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

Mivi ने भारत में लॉन्च किया DuoPods A25 TWS ईयरबड्स, जानें खूबियां

जारी किया टीजर
कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने Realme X7 Max का टीजर जारी किया है। इसमें FutureAtFullSpeed का हैशटैग इस्तेमाल किया गया है। टीजर में फोन की डिजाइन को दर्शाया गया है। फोन का बैकपैनल पर्पल कलर में नजर आ रहा है। इसके ​अलावा यहां Realme X और Dare to Leap लोगो दिखाई दे रहा है।  

Realme X7 Max की संभावित स्पेसिफिकेशन
आपको बता दें कि इस फोन की चर्चा लंबे समय से की जा रही है। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि, इस फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन Realme GT Neo के समान होंगे। Realme X7 Max में 6.45 इंच की HD डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 4,500mAh की बैटरी मिल सकती है, जो कि 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 64 मेगापिक्सल सेंसर का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का लेंस इसमें शामिल होगा। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया की प्री-रजिस्ट्रेशन हुई शुरू

संभावित कीमत
बात करें कीमत की तो, लीक्स रिपोर्ट के अनुसार Realme X7 Max को प्रीमियम रेंज में रखा जा सकता है। इस कीमत में 12GB रैम मिल सकती है। हालांकि इसको लेकर कंपनी ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। 


 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Realme X7 Max will be launch soon in India, know possible specification
.
.
.
भारत में जल्द लॉन्च होगा Realme X7 Max स्मार्टफोन, कंपनी ने जारी किया टीजर

No comments

Give your review in right manner and don't use appropriate words.